logo

झारखंड में कई IFS अधिकारियों का हुआ तबादला, किसे कहां भेजा गया; देखिए

tabadala6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में कई IFS अधिकारी का तबादला हुआ है। इसमें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से लेकर डीएफओ रैंक तक के अफसर शामिल हैं। वन विभाग ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है। 


किसे कहां भेजा गया

  • एनके सिंह को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन प्राणी एवं मुख्य वन प्राणी प्रतिपाल के पद पर पदस्थापित किया गया है।  इनका मुख्यालय रांची रहेगा। बता दें कि इससे पहले वो प्रधान मुख्य वन संरक्षण विकास झारखंड रांची के पद पर थे।
  • संजीव कुमार का तबादला करते हुए सदस्य सचिव झारखंड राज्य जैव विविधता परिषद रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इनका मुख्यालय भी रांची रहेगा। इससे पहले वो अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा झारखंड के पद पर थे।
  • अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण सिंहभूम रवि रंजन को स्थानांतरित करते अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा झारखंड के पद पर स्थापित किया गया है। 
  • अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची यतींद्र कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण विकास झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। यतींद्र कुमार दास प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य वन विकास निगम लिमिटेड रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
  • जब्बर सिंह को क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रांची बनाया गया है। वे इससे पहले मुख्य वन संंरक्षक एवं निदेशक के पद पर थे। जब्बर सिंह के पास बिरसा मुंडा जैविक उद्यान के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। संजीव कुमार को झारखंड राज्य जैव विविधता परिषद का सदस्य सचिव बनाया गया है।
  • स्मिथा पंकज को क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनके पास कार्य योजना अंचल जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
  • वन संरक्षक प्रादेशिक आंचल पर नायडू को अगले आदेश तक राज्य वन वृक्ष वैज्ञानिक झारखंड रांची तथा बंद संरक्षक कार्य नियोजन अंचल रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

 

Tags - JharkhandJharkhand newstransfer postingIFS officers transferred